Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो: एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया जागरुक

Bokaro:  एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार बोकारो पहुंचे. सेक्टर 4 के उत्सव मंडप में बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड के नाम से संस्था चल रही है. इस संस्था का मुख्य उद्देश्य है समाज के अंतिम वंचित, पीड़ित, शोषित लोगों को अधिकार दिलाना. साथ ही लोगों को करप्शन के खिलाफ जागरूक करना और उन्हें सही मंच देकर उनकी बातों को संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाना है. उसकी समस्याओं का निदान करना ही हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य है. इसे भी पढ़ें- घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-alas-every-day-the-chief-minister-would-come-all-the-roads-would-become-glaring/">घाटशिला:

काश! रोज आते मुख्यमंत्री सभी सड़कें हो जाती चकाचक…

गलत काम का होगा विरोध-रविंद्र कुमार

रविंद्र कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हम लोगों को बोलना ही नहीं, लिखने के लिए भी जागरूक करते हैं. बहुत सारे प्रदेशों में हमारी संस्था खुली है. इस संस्था की राज्य स्तरीय पदाधिकारी संगीता तिवारी ने कहा कि हम पूरे झारखंड में गरीब, शोषित, पीड़ित की आवाज उठा रहे हैं.  हर एक जिले में हमारी संस्था के सदस्य खड़े हैं और जहां भी करप्शन होगा या जिसके साथ भी गलत होगा, हमारी संस्था उसके साथ खड़ी है. गलत काम का पुरजोर विरोध होगा. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-loan-of-4-65-lakh-approved-to-two-women-group-of-jnac/">जमशेदपुर

: जेएनएसी की दो महिला समूह को 4.65 लाख का ऋण स्वीकृत
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही