Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो :  राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता रथ रवाना

Advertisement
Advertisement
Bokaro :  राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन शाखा की ओर से रथ निकाला गया, जोसभी प्रखंड क्षेत्रों में घूम-घूम कर लोगों को जागरूक करेगा. समाहरणालय परिसर से बुधवार 23 फरवरी को उपायुक्त (डीसी) सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ)  कुलदीप चौधरी ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर मतदाताओं को 15 मार्च 2022 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रति जागरूक करने का काम करेगी. उल्लेखनीय है कि  भारत निर्वाचन आयोग ने 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रत्येक वोट के महत्व को रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से दर्शाने के लिए ‘माई वोट इज माय फ्यूचर, पावर ऑफ वन वोट’ थीम पर आधारित राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता का शुभारंभ किया है. प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2022 है. इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के व्यक्ति भाग ले सकते हैं. प्रतियोगिता की पांच श्रेणियां हैं, जिसमें क्विज कंटेस्ट, सॉन्ग कंटेस्ट, वीडियो मेकिंग कॉन्टेस्ट, पोस्टर डिजाइन कंटेस्ट और स्लोगन कांटेस्ट है. प्रतियोगिता में आकर्षक 02 हजार से 02 लाख रुपये तक ईनाम जीतने का अवसर है.मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी  विवेक कुमार सुमन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-district-level-talent-search-selection-competition-started/">जामताड़ा

जिला स्तरीय प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता शुरू [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही