Search

 
 
 

बोकारो : केंद्र में तीसरी बार बनेगी एनडीए की सरकार, पूरे देश में भाजपा की लहर- सम्राट

 

चंद्रप्रकाश चौधरी के नामांकन के बाद सभा में जुटे कई दिग्गज

Bokaro : गिरिडीह लोकसभा सीट से आजसू (एनडीए) प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी ने सोमवार को बोकारो के निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र भरा. मौके पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो मौजूद रहे. नामांकन करने के बाद जैनामोड़ में चुनावी सभा हुई. बिहार उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार एनडीए गठबंधन की सरकार बननी तय है. पूरे देश में भाजपा के पक्ष में जोरदार लहर है. मोदी सरकार ने देश में लगातार भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए सैकड़ों भ्रष्टाचारियों को जेल में बंद किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया मे नई पहचान दिलाई है. उन्होंने गिरिडीह से भाजपा समर्थित आजसू पार्टी के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी और धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को विजयी बनाने की अपील की. सभा को बाबूलाल मरांडी, सुदेश महतो, गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने भी संबोधित किया. चंद्रप्रकाश चौधरी ने क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों में किए गए विकास कार्यों को गिनाया. मौके पर मनोज कुमार ठाकुर, अर्जुन सिंह, विधायक निर्भय शहावादी, उमाकांत रजक, मनीष जायसवाल, दीपक नारायण सिंह, जयदेव राय, भरत यादव, अमरदीप महाराज, लक्ष्मण नायक, काशीनाथ सिंह, सुनील सिंह, अर्जुन सिंह आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-25-candidates-including-chandraprakash-of-ajsu-filed-nomination-from-giridih-on-the-last-day/">बोकारो

: अंतिम दिन गिरिडीह से आजसू के चंद्रप्रकाश सहित 25 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही