Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : विधानसभा चुनाव में 50 से अधिक सीटें जीतेगा एनडीए- बाबूलाल

Bokaro : बोकारो विधानसभा सीट से लगातार दो बार विधायक रहे बिरंची नारायण ने शुक्रवार को भाजपा के टिकट पर तीसरी बार नामांकन दाखिल किया. भारी बारिश के बावजूद वह कार्यकर्ताओं के साथ बोकारो जिला समाहरणालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर भाजपा के झारखंड संगठन प्रभारी सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, चंदनकियारी प्रत्याशी सह नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी सहित अन्य नेता उपस्थित रहे. सेक्टर वन स्थित होटल आयोजित प्रेसवार्ता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह चुनाव झारखंड को बचाने का चुनाव है. भाजपा इसी मंशा से चुनाव मैदान में उतरी है. इस बार एनडीए 51 प्लस सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाएगा. हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए मरांडी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया हे. सीएम पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि एैसा कोई सगा नहीं जिसे हेमंत ने ठगा नहीं. पांच साल पहले जब हेमंत सोरेन चुनाव में गए, तो  उन्होंने घोषणपत्र जारी किया था. जिसमें वादा किया था कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी, तो साल में 72 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे. पांच साल गुजर गए, लेकिन 72 लोगों को भी नौकरी नहीं मिली. मां-बहनों से हर माह दो हजार रुपए चूल्हा खर्च देने का वादा किया था, उसे भी पूरा नहीं किया. मरांडी ने कहा कि हद तो तब हो गई जब हेमंत ने अपने पिता शिबू सोरेन की कसम खाकर नौजवानों को नौकरी देने की बात कही थी, जिसका भी ढाक के तीन पात वाला हाल हुआ. जनता हेमंत सरकार की हकीकत समझ गई है और एनडीए को भारी बहुमत से विजयी बनाकर राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाने जा रही है. भाजपा में टिकट वितरण में लग रहे परिवारवाद के आरोपों पर मरांडी ने कहा कि पति-पत्नी भी तो परिवार का ही हिस्सा हैं. उनको हम अलग कैसे कर सकतें हैं. उनको भी चुनाव लड़ने का हक है. परिवार भी समाज का ही अंग है. प्रेसवार्ता में प्रत्याशी बिरंची नारायण, भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय, प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री अर्चना सिंह, लक्ष्मण नायक, रोहित लाल सिंह, संजय त्यागी, कमलेश राय, मुकुल ओझा आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : चुनाव">https://lagatar.in/dgp-held-a-meeting-with-police-officers-of-five-states-regarding-elections/">चुनाव

को लेकर DGP ने पांच राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही