Search

 
 
 

बोकारो : पड़ोसी ने की थी महिला की धारदार हथियार से मारकर हत्या, गिरफ्तार

 

चंद्रपुरा थाना पुलिस दो दिन में किया कांड का खुलासा

Kathara (Bokaro) : चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के बंदियों गांव में एक जून को हुई 50 वर्षीय महिला की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. महिला की  हत्या उसके पड़ोसी रोहित महतो ने धारदार हथियार से मारकर कर दी थी. पुलिस ने आरोपी रोहित महतो को गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी बेरमो एसडीपीओ विशिष्ट नारायण सिंह ने सोमवार को प्रेसवार्ता में दी. रोहित ने अपना अपराध कुबूल कर लिया है. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की पूछताछ गिरफ्तार रोहित महतो ने कहा कि उसके परिजन अक्सर बीमार रहते हैं. उनलोगों को शक था कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने डायन किया है. इसके बाद उनलोगों ने महिला को मारने की योजना बनाई और गईंता से मारकर उसकी हत्या कर दी. आरोपी की निशानदेही पर हत्या मे प्रयुक्त गईंता बरामद कर लिया गया है. छापेमारी में चंद्रपुरा थाना प्रभारी महावीर उरांव, एसआई अमन कुमार सिंह, एएसआई माधो टुडू सहित अन्य जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-workers-march-to-kathara-gm-office-on-march-7-against-outsourcing/">बोकारो

: आउटसोर्सिंग के खिलाफ कथारा जीएम कार्यालय तक मजदूरों का पैदल मार्च 7 को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही