Bokaro : अयप्पा सेवा संघम की चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद श्री अयप्पा मंदिर व श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति ने बुधवार को श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल के प्रबंध समिति के नए अध्यक्ष का स्वागत समारोह आयोजित किया. अध्यक्ष ने सभी सदस्यों के साथ भगवान श्री अय्यप्पा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आसन ग्रहण किया. इस अवसर पर स्कूल के सभी कर्मचारी उपस्थित थे. विद्यालय के निदेशक एसएस महापात्रा ने नई समिति के चयन पर खुशी व्यक्त की. साथ ही सतीश नायर की अध्यक्षता में पिछली समिति के प्रति आभार व्यक्त कर पिछले तीन वर्षों के कठिनाइयों से भरे कार्यकाल को पूरा करने के लिए सराहना की. स्कूल की प्रिंसिपल पी शैलजा जयकुमार ने प्रभारियों एवं अनुशासन समिति के सभी सदस्यों का परिचय नए समिति के सदस्यों से कराया. इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष पी राजगोपाल ने विद्यालय के विकास में अहम भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जतायी. इससे पहले समारोह का शुभारंभ शिक्षिकाओं ने गणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ किया. समारोह में स्कूल के निदेशक डॉ.एसएस महापात्रा, प्राचार्या पी.शैलजा जय कुमार, उप प्रचार्या राजलक्ष्मी व सभी प्रभारियों ने गुलदस्ते से सम्मानित कर नवनिर्वाचित समिति अध्यक्ष पी राजगोपाल, उपाध्यक्ष ससीन्द्रन करात और मोहनन आर नायर, महासचिव ईएस सुशीलन, कोषाध्यक्ष बाबूराज आर, बोर्ड के सदस्य सुरेश कुमार के ए और शाजिन बी का परिचय कराया. यह">https://lagatar.in/bokaro-three-students-of-dps-bokaro-succeeded-in-cbse-aryabhatta-mathematics-challenge/">यह
भी पढ़ें : बोकारो : सीबीएसई आर्यभट्ट गणित चैलेंज में डीपीएस बोकारो के तीन विद्यार्थी सफल [wpse_comments_template]
बोकारो : श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति के नये अध्यक्ष का हुआ अभिनंदन

Leave a Comment