Search

 
 
 

बोकारो : चिन्मय विद्यालय में 11वीं के नए विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

 
Bokaro : बोकारो के चिन्मय विद्यालय में सोमवार को सत्र 2024-25 में 11वीं कक्षा के नव नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में नया नामांकन लेने वाले 550 से अधिक छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया. विद्यार्थियों को विद्यालय की उपलब्धि, उद्देश्य, सेवा कार्य व संस्थागत ढांचे के बारे में जानकारी दी गई. बोकारो स्टील प्लांट के ईडी (पी एंड ए) राजन प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. विद्यालय के संगीत नाटक विभाग के बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. प्राचार्य सूरज शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद महाराज ने जिस उद्देश्य से विद्यालय की स्थापना की थी, उसकी पूर्ति के लिए विद्यालय प्रबंधन सतत प्रयत्नशील रहा है. चिन्मय विद्यालय बोकारो, झारखंड का पहला विद्यालय है जिसने नावेट का सर्टिफिकेशन, सीबीएसई से न्यू जनरेशन स्कूल व ब्रिटिश काउंसिल से भी विशिष्ट प्रमाण पत्र प्राप्त किया है. बीएसएल के ईडी राजेंद्र प्रसाद ने एसएससी 2024 की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को चेक देकर पुरस्कृत किया. इन छात्रों को 15 हजार की राशि दी गई. मौके पर श्रेया गुप्ता, उप प्राचार्य नरेंद्र कुमार, विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, अंजलि मिश्रा, मीनाक्षी चौधरी, आरएन मल्लिक समेत अन्य शिक्षक, अभिभावक व बच्चे मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-7-years-imprisonment-to-accused-of-molesting-a-minor-including-2-court-news/">धनबाद

: नाबालिग से दुराचार के आरोपी को 7 वर्ष कैद की सजा समेत कोर्ट की 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही