Search

 
 
 

बोकारो : अंजुमन कमेटी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

 
Bokaro : बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के गर्री स्थित अंजुमन कमेटी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का रविवार को झारखंड आंदोलनकारी हाजी गुलाम ख्वाजा एवं ग्रामीणों ने स्वागत कर बधाई दी. इस दौरान अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी के नव निर्वाचित सदर मो. शेरे आलम, सचिव सकीब अंसारी और खजांची मोबीन अंसारी को पगड़ी और माला पहना कर सम्मानित किया गया. इस दौरान कसमार प्रखंड और अंजुमन कमिटी की तरक्की के लिए दुआ की गई. इस दौरान सदर शेरे आलम ने कहा कि कमेटी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, इसका ईमानदारी एवं पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे. उन्होंने भरोसा जताया कि कमेटी में जो भी मामला आएगा, उसे अंजुमन एवं तमाम ग्रामीणों का साथ लेकर निष्पादित करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की खुशहाली एवं अमन-चैन स्थापित कर विकास कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता है. मौके पर हाजी शाकिर, हाजी यूसुफ,  हाजी दिल मोहम्मद, हाजी अत्ताउल्लाह, हाजी खाजा गुलाम,  इंतखाब आलम, मस्जिद के इमाम समेत कसमार के गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/before-the-ipl-debut-jharkhands-promising-wicketkeeper-batsman-robin-minz-met-with-an-accident-his-bike-was-blown-to-pieces/">IPL

डेब्यू से पहले झारखंड के होनहार विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज का हुआ एक्सीडेंट, बाइक के उड़े परखच्चे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही