Search

 
 
 

Bokaro News : 11 सब इंस्पेक्टर का तबादला, कई थानों को मिले नए प्रभारी

Bokaro :  जारी आदेश के अनुसार, पुलिस केंद्र बोकारो में तैनात कौशलेन्द्र कुमार और राजेश प्रजापति को बीएस सिटी थाना भेजा गया है. वहीं अमित सोनी को दुगदा थाना, कुन्दन कुमार को हरला थाना, शुभम कुमार गोप को सेक्टर-12 थाना और नितिश कुमार को बोकारो थर्मल थाना में पदस्थापित किया गया है.
 
पुलिस तबादला

Bokaro :   जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 11 पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया गया है. सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

 

जारी आदेश के अनुसार, पुलिस केंद्र बोकारो में तैनात कौशलेन्द्र कुमार और राजेश प्रजापति को बीएस सिटी थाना भेजा गया है. वहीं अमित सोनी को दुगदा थाना, कुन्दन कुमार को हरला थाना, शुभम कुमार गोप को सेक्टर-12 थाना और नितिश कुमार को बोकारो थर्मल थाना में पदस्थापित किया गया है.

 

इसी तरह विक्रम कुमार को पुलिस अधीक्षक आवासीय कार्यालय की तकनीकी शाखा का प्रभारी बनाया गया है. तकनीकी शाखा के पूर्व प्रभारी अजीज कुमार का तबादला पेंकनारायणपुर थाना किया गया है. इसके अलावा अजय कुमार सिंह को चास मु. थाना, वीरमणि कुमार को गांधीनगर ओपी और रवि कुमार को चास थाना में पदस्थापित किया गया है.

 

पुलिस अधीक्षक के आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान देने के साथ-साथ 24 घंटे के भीतर योगदान रिपोर्ट सौंपना सुनिश्चित करने को कहा गया है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही