Search

 
 
 

Bokaro News:  बोकारो में 45 दिन के भीतर लगाए जाएंगे 15 लाख पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बोकारो में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यकम के तहत उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन, उकरीद स्थित झारखंड गृह रक्षा वाहिनी कैंप परिसर तथा जिला परिषद कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया.
 

Bokaro: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बोकारो में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यकम के तहत उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन, उकरीद स्थित झारखंड गृह रक्षा वाहिनी कैंप परिसर तथा जिला परिषद कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया.


इस मौके पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने का संकल्प है. उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान जल, जंगल और जमीन से है. यहां की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक चेतना में पर्यावरण संरक्षण रचा-बसा है. यदि हम पर्यावरण से विमुख होते हैं तो यह हमारी मूल पहचान और चेतना से दूर होने जैसा होगा.


उपायुक्त ने बोकारोवासियों से ग्रीन बोकारो, क्लीन बोकारो - ग्रीन झारखंड के संकल्प को जन आंदोलन का रूप देने की अपील करते हुए कहा कि आगामी डेढ़ माह के भीतर जिले में 10 से 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया.


वहीं, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने कहा कि जिले के सभी पुलिस संस्थानों, पुलिस केंद्रों, कार्यालयों एवं थाना परिसरों में उपलब्ध भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है. आगामी एक सप्ताह के भीतर सभी चिन्हित स्थलों पर पौधरोपण किया जाएगा, ताकि मानसून के दौरान पौधों का बेहतर विकास सुनिश्चित हो सके.


पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने आमजनों से अपील की कि वे कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसके संरक्षण का दायित्व भी निभाएं. इस मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा, वन पदाधिकारी संदीप शिंदे, मुख्यालय डीएसपी  पवन कुमार, होमगार्ड कमांडेंट  किरण कुमारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया.

 

https://lagatar.in/ex-servicemens-meet-held-to-address-issues-faced-by-veterans

https://lagatar.in/chaibasa-news-awareness-program-organized-at-the-goilkera-forest-rest-house-on-world-environment-day

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही