Bokaro News : बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाने की पुलिस ट्रैक्टर की बैट्री चोरी मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बैट्री बरामद की गई. इस संबंध में चंद्रपुरा थाना में 13 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया था. चिरूडीह के टोला सरैयाटांड निवासी पीड़ित बुधन मांझी थाने में दिए आवेदन में कहा था कि सीसीएल ऑफिस परिसर में खड़े उसके ट्रैक्टर के एक बैट्री की चोरी कर ली गई.
वहीं, थाना मैदान के पास खड़े पिपराडीह निवासी मो. सलीम व पुनीत महतो के ट्रैक्टर का भी एक-एक बैट्री चोर खोल ले गए थे. चंद्रपुरा थाना प्रभारी निवास कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने तीनों मामलों का उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में सांडे मार्केट के पास रहने वाला दिलवार खान और आर्यन कुमार शामिल हैं. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीनों बट्रियों को बरामद कर लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.