Bokaro News : बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के जोगेश्वर बिहार (रहावन ओपी) पुलिस ने अपहृत युवती को रांची से बरामद किया है. वहीं, आरोपी युवक सत्येंद्र कुमार महतो उर्फ किट्टू को गिरफ्तार कर लिया है. किट्टू रहावन निवासी प्रेमनाथ महतो का पुत्र है.
इसे भी पढ़ें
इस संबंध में रहावन ओपी में 12 अक्टूबर को कांड संख्या 20/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था. गिरफ्तार किट्टू को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. छापेमारी टीम में रहावन ओपी प्रभारी पिंटू महथा, एसआई जगदेव पाहन सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

