Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News: अधिवक्ताओं से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जिले के बेरमो अनुमंडल स्थित कथारा ओपी थाना क्षेत्र में अधिवक्ताओं से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है. कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति ने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.
Advertisement
Advertisement
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: जिले के बेरमो अनुमंडल स्थित कथारा ओपी थाना क्षेत्र में अधिवक्ताओं से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है. कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति ने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

Uploaded Image

मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 5:30 बजे तेनुघाट से अपने घर लौट रहे अधिवक्ता राजीव तिवारी और सुरेश राम के साथ झिरकी बस्ती निवासी कुलदीप यादव ने लाठी-डंडे से मारपीट की. इस हमले में दोनों अधिवक्ता घायल हो गए.

 

इसे भी पढ़ें:

 

घटना की सूचना मिलते ही कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप यादव को उसके झिरकी बस्ती स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया. गोमिया थाना अंतर्गत कथारा ओपी में मामला दर्ज किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही