- स्वाद तीन, पहचान एक थीम पर आम्रपाली, मल्लिका व लंगड़ा आम होंगे आकर्षण का केंद्र
Bokaro : जिला प्रशासन द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत कल मंगलवार को जिला परिषद कार्यालय परिसर में आम्रपाली आम महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 5:00 बजे तक आयोजित होगा.
स्वाद तीन, पहचान एक थीम पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव में आम्रपाली, मल्लिका व लंगड़ा किस्म के आम प्रमुख आकर्षण होंगे. कार्यक्रम के माध्यम से आम उत्पादन को प्रोत्साहित करने, किसानों/एसएचजी दीदीयो को अपने उत्पादों के मार्केटिंग का अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की दीदियों की विशेष सहभागिता रहेगी. उनके द्वारा आम व आम आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की व्यवस्था की जाएगी. इससे उन्हें अपने उत्पादों के विपणन का अवसर मिलेगा तथा उनकी आय में वृद्धि होगी.
जिला प्रशासन का उद्देश्य एसएचजी दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर व समृद्ध बनाना है.महोत्सव में आम उत्पादकों, लाभुक किसानों, स्वयं सहायता समूहों व आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी. विभिन्न स्टालों के माध्यम से बागवानी - आम उत्पादन प्रसंस्करण व विपणन से संबंधित उपयोगी जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी.
इसको लेकर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने किसानों, स्वयं सहायता समूहों व आमजनों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment