Search

 
 
 

Bokaro News :  मंईयां योजना सत्यापन में अवैध वसूली करने वाली आंगनबाड़ी सेविका को हटाया गया

मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली करने मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. वायरल वीडियो में लाभुकों से पैसा लेने वाली आंगनबाड़ी केंद्र (चौफान उत्तरी) की सेविका कुमारी सीमा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है.
 
  • सोशल मीडिया पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल
  • जांच में आरोप सही पाने पर हुई कार्रवाई

Bokaro :   मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली करने मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. वायरल वीडियो में लाभुकों से पैसा लेने वाली आंगनबाड़ी केंद्र (चौफान उत्तरी) की सेविका कुमारी सीमा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. 

 

दरअसल 22 मई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आंगनबाड़ी सेविका कुमारी सीमा मंईयां योजना के लाभुकों से भौतिक सत्यापन करने के लिए पैसे लेती नजर आईं. मामले की गंभीरता को देखते हुए दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई.

 

जांच समिति की रिपोर्ट में सेविका द्वारा लाभुकों से पैसे की वसूली की बात सही पाई गई. इसके बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आंगनबाड़ी सेविका कुमारी सीमा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया. 

 

उपायुक्त अजय नाथ झा ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार अथवा लाभुकों के शोषण को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही