Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News: 4 अगस्त को गुरुजी शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि, गुरुजी वाटिका की मिलेगी सौगात

गुरुजी शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को चास सोलागडीह स्थित बाबा बैद्यनाथ वृद्ध आश्रम समीप गुरुजी वाटिका को सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद नए कलेवर में बुजुर्गों एवं आमजनों को समर्पित किया जाएगा.
Advertisement
Advertisement

Bokaro: गुरुजी शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को चास सोलागडीह स्थित बाबा बैद्यनाथ वृद्ध आश्रम समीप गुरुजी वाटिका को सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद नए कलेवर में बुजुर्गों एवं आमजनों को समर्पित किया जाएगा. 


इससे पूर्व, सोमवार की संध्या डीसी अजय नाथ झा ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/from-a-village-in-palamu-to-the-world-of-crime-spanning-ips-connections-police-encounters-read-the-full-story-of-gangster-sujit-sinha

https://lagatar.in/sujit-sinhas-mother-in-law-alleges-a-staged-encounter


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गुरुजी वाटिका एवं बाबा बैद्यनाथ वृद्ध आश्रम परिसर में साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि कल आयोजित होने वाले कार्यक्रम की गरिमा अनुरूप परिसर को स्वच्छ, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित रखा जाए. उन्होंने नगर निगम चास के पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया.


निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना. उन्होंने बुजुर्गों के बीच फल वितरित किए तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन की कामना की. जानकारी हो कि, गुरुजी शिबू सोरेन की स्मृति में विकसित की गई गुरुजी वाटिका का उद्देश्य बुजुर्गों को स्वच्छ, हरित एवं शांत वातावरण उपलब्ध कराना है. 


साथ ही यह परिसर आमजनों के लिए भी प्रेरणास्रोत एवं आकर्षण का केंद्र बनेगा. वाटिका का विकास सौंदर्यीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण की अवधारणा को ध्यान में रखकर किया गया है.


मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस डॉ. अरविंद राधाकृष्णन, अपर समाहर्ता  सुनील चन्द्र, महापौर चास नगर निगम भोलू पासवान,अपर नगर आयुक्त  संजीव कुमार, उप महापौर पूजा कुमारी सहित अन्य  उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही