Search

 
 
 

Bokaro News : बोकारो के भाजपाइयों ने फूंका मंत्री इरफान अंसारी का पुतला

Bokaro News: भाजपा नेता विशाल गौतम ने कहा कि देश की शांति, एकता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर मंत्री का इस प्रकार की भाषा का प्रयोग अत्यंत निंदनीय है.
 
पुतला दहन करते भाजपा के नेता और कार्यकर्ता.

Bokaro News : भारत को बांग्लादेश और नेपाल जैसी स्थिति में पहुंचाने संबंधी झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी के कथित बयान को लेकर भाजपा में उबाल है. इस मामले को लेकर बोकारो के भाजपाइयों ने गांधी चौक पर इरफान अंसारी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की. 


भाजपा नेता विशाल गौतम ने कहा कि देश की शांति, एकता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर मंत्री का इस प्रकार की भाषा का प्रयोग अत्यंत निंदनीय है. भाजपा जिला मंत्री एंजेला सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंत्री इरफान अंसारी को बर्खास्त करने की मांग की. कहा देश और समाज की शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले बयान स्वीकार नहीं किये जा सकते. उन्होंने इरफान अंसारी को पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी देश विरोधी ताकतों का एजेंट बताया.

 
मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, बोकारो नगर मंडल अध्यक्ष विशाल गौतम, चंद्रशेखर सिंह, भानु प्रताप सिंह, नीरज कुमार, मुकेश कुमार, मनोज कुमार झा, संतोष कुमार सिंह, राज रंजन, ज्ञानचंद साहू, राजा बाबू, सुभंम कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही