Bokaro News : बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र की गर्री पंचायत स्थित कब्रिस्तान के समीप नाले से एक सड़ा-गला शव बरामद हुआ है. शव की पहचान एक सप्ताह से गायब तेलमुंगा निवासी मगदीश घासी के रूप में हुई. ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी कुंदन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
परिजनों के अनुसार मगदीश घासी 16 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे घर से पैदल निकले थे. लेकिन वापस नहीं लौटे. उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और चलने-फिरने में भी परेशानी होती थी. काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला.
पुलिस मगदीश के कब्रिस्तान के समीप नाले तक पहुंचने की परिस्थितियों की जांच कर रही है. आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है. थानेदार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.