Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) नगर प्रशासन विभाग ने शहर में कंपनी की जमीन का अतिक्रमण करने वालों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है. प्रबंधन ने लीज/प्लॉटधारकों को प्लॉटों के सामने व पीछे तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध निर्माणों को 7 दिनों में हटाने का निर्देश दिया है.
प्रबंधन ने स्पष्ट कह है कि लीज पर आवंटित प्लॉटों पर किसी प्रकार का निर्माण लीज की शर्तों का उल्लंघन है. यदि अवैध निर्माण निर्धारित अवधि में नहीं हटाए गए तो वैसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.