Search

 
 
 

Bokaro News  : BSL ने आवासों को खाली कराने के लिए चिपकाया नोटिस

एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर बोकारो स्टील प्रबंधन ने एलोरा हॉस्टल के आवासों पर नोटिश चिपकाया है. नोटिस में शीघ्र आवास को खाली करने का निर्देश दिया गया है.
 
झारखंड की खबरें

Bokaro : एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर बोकारो स्टील प्रबंधन ने एलोरा हॉस्टल के आवासों पर नोटिश चिपकाया है. नोटिस में शीघ्र आवास को खाली करने का निर्देश दिया गया है. हालांकि यह आदेश कोर्ट ने 2024 में ही दे दिया था लेकिन तीन साल बाद बीएसएल ने नोटिस देकर एक बार फिर भूचाल ला दिया है.

 

आवास में रह रहे सभी कर्मचारी एचएससीएल के हैं, जिन्हें एचएससीएल ने लीज पर आवंटित किया था. 2008 में हिंदुस्तान स्टील कंस्ट्रक्शन लिमिटेड ने एलोरा स्थित कंपनी के टी 2 टाइप आवासों को डिस्मेंटल करने के पूर्व वैकल्पिक व्यवस्था करने की लिखित आश्वासन दिया है. 

 

लेकिन अब बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए ही खाली करने की नोटिस दिए जाने पर आवास धारकों ने कड़ा विरोध किया है. आवास धारकों ने कहा कि हम एयरपोर्ट विस्तारीकरण का विरोध नहीं करते है बल्कि हमें कही व्यवस्थित किया जाय इसके बाद हमलोग स्वेच्छा से खाली कर देंगे. वहीं उमेश कुमार मालाकार ने कहा कि हमें नोटिस चिपकाने का आदेश दिए हैं, मै अपना काम कर रहा हूं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही