Search

 
 
 

Bokaro News : कथारा में सड़क हादसे में सीसीएलकर्मी की मौत, बड़े बेटे को मिला नियुक्ति पत्र

Bokaro News: जारंगडीह कोलियरी में कार्यरत नरेश रविदास ड्यूटी समाप्त कर बाइक से स्वांग स्थित अपने घर करमटिया बस्ती लौट रहे थे. इसी दौरान कथारा स्थित जूनियर डीएवी स्कूल के पास मुख्य सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.
 
नियुक्ति पत्र सौंपते जीएम.

Bokaro News : बोकारो जिले के कथारा में ड्यूटी से घर लौट रहे सीसीएलकर्मी नरेश रविदास (49) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. प्रबंधन ने उनके परिवार को राहत देते हुए बड़े पुत्र अभिषेक कुमार को प्रोविजनल नियुक्ति पत्र सौंपा. शनिवार को कथारा क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव सिंह ने यूनियन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र दिया. इससे पहले अधिकारियों और श्रमिक प्रतिनिधियों ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत कर्मी को श्रद्धांजलि दी.


जानकारी के अनुसार, सीसीएल कथारा एरिया की जारंगडीह कोलियरी में सहायक स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत नरेश रविदास शुक्रवार रात करीब आठ बजे ड्यूटी समाप्त कर बाइक से स्वांग स्थित अपने घर करमटिया बस्ती लौट रहे थे. इसी दौरान कथारा स्थित जूनियर डीएवी स्कूल के पास मुख्य सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही