Bokaro News : बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग निवासी एतवा मुंडा की कोनार नदी में डूबने से मौत हो गई. वह सीसीएल की स्वांग वाशरी में फोरमैन के पद पर कार्यरत था. पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
सोमवार को एतवा मुंडा के अचानक कोनार नदी में डूबने की सूचना मिली. घटना की जानकारी मिलते ही गोमिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घटना की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.