Bokaro News : बोकारो जिले के बेरमो स्थित सीसीएल करगली एरिया में सीआईएसएफ अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. सीआईएसएफ की टीम ने अवैध कोयला की ढुलाई में लगे 2 पिकअप वाहन व 21 बाइक को जब्त कर लिया. साथ ही करीब 150 टन अवैध कोयला बरामद किया है. यह कार्रवाई सीआईएसएफ सीसीएल करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देशन में की गई.
सीआईएसएफ अधिकारी ने कहा कि अवैध कोयला खनन पर रोक के लिए सरकार की "Zero Coal Leakage" नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.