Search

 
 
 

Bokaro News : CISF ने बेरमो में अवैध कोयला लदा पिकअप वाहन किया जब्त

Bokaro News: सीआईएसएफ सीसीएल करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर टीम अमलो चेक पोस्ट से दीनदयाल चौक क्षेत्र में निगरानी कर रही थी. इसी दौरान एक पिकअप वैन आती दिखाई दी.
 
जब्त पिकअप वाहन.

Bokaro News : बोकारो जिले के बेरमो स्थित सीसील करगली क्षेत्र में अवैध कोयला के धंधे के खिलाफ सीआईएसएफ ने कार्रवाई की है. जवानों ने अवैध कोयला लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है. 


प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ सीसीएल करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर टीम अमलो चेक पोस्ट से दीनदयाल चौक क्षेत्र में निगरानी कर रही थी. इसी दौरान एक पिकअप वैन आती दिखाई दी. टीम को देखते ही वाहन चालक मुख्य सड़क पर वाहन संख्या JH 03K 6043 छोड़कर फरार हो गया. जवानों ने वाहन समेत उस पर लदा करीब 6 टन अवैध कोयला जब्त कर लिया.


सीआईएसएफ ने तारमी कोल डंप क्षेत्र में छापेमारी कर विभिन्न स्थानों पर जमा किया गया 1.455 टन कोयला जब्त किया. इसके बाद अमलो 5 नंबर पीपल धोरा बस्ती में छापेमारी कर 6.390 टन अवैध कोयला बरामद किया गया. छापेमारी में कुल 13.845 टन कोयला जब्त किया गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही