Search

 
 
 

Bokaro News : सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस-माले का डीसी कार्यालय समक्ष प्रदर्शन

Bokaro News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में विपक्षी मतदाताओं के नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं.
 
धरना पर बैठे कांग्रेस व माले कार्यकर्ता.

Bokaro News : एसआईआर में गड़बड़ियों के खिलाफ व मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बोकारो जिला कांग्रेस व भाकपा माले ने डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इससे पूर्व दोनों दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रतिवाद मार्च निकालकर ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की. 


कांग्रेस व भाकपा माले नेताओं ने डीसी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और गेट के बाहर धरना पर बैठ गए. कांग्रेस जिलाध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में विपक्षी मतदाताओं के नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं. बिहार व पश्चि बंगाल में ऐसा पहले ही हो चुका है, जिससे चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हुई.


उन्होंने कहा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूरे देश में जनाक्रोश है. उन्हें जेल में डालना चाहिए. उनके इस्तीफे तक यह संघर्ष जारी रहेगा. वहीं, भाकपा माले के राजू दूबे ने कहा कि वक्त आ गया है कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा. वोट चोरी करने वाले देश के इतने बड़ी पद पर नही रह सकते. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही