Search

 
 
 

Bokaro News :अब आवेदन प्राप्त होने के चौथे दिन चास में मिल जाएगी उपभोक्ताओं को पानी

चास नगर निगम क्षेत्र की जनता के लिए राहत भरी खबर है. चास मेयर भोलू पासवान ने निगम क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जिन वार्डों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है
 
  • अब आवेदन प्राप्त होने के चौथे दिन चास में मिल जाएगी उपभोक्ताओं को पानी

Bokaro : चास नगर निगम क्षेत्र की जनता के लिए राहत भरी खबर है. चास मेयर भोलू पासवान ने निगम क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जिन वार्डों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है, वहां के निवासी अब पानी कनेक्शन के लिए आवेदन दे सकते हैं.

 

मेयर ने बताया कि सामान्य क्षेत्र के लोगों को आवेदन के साथ होल्डिंग टैक्स से संबंधित दस्तावेज और आधार कार्ड की प्रतिलिपि जमा करनी होगी. वहीं विस्थापित क्षेत्र के लोगों को केवल आवेदन पत्र और आधार कार्ड की कॉपी जमा करनी होगी.उन्होंने कहा कि आवेदन जमा होने के बाद तीन से चार दिनों के भीतर पानी का कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा. सबसे बड़ी बात यह है कि इस पानी कनेक्शन के लिए लोगों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा.

 

मेयर ने यह भी जानकारी दी कि बरसात और बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम की ओर से गली-मोहल्लों के बड़े और छोटे नालों में सैनिटाइजेशन और सफाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही