Search

 
 
 

Bokaro News : कसमार में हाइवा के धक्के से बाइक सवार दंपती और बच्चा घायल

Bokaro News: बगदा निवासी बिरू घासी अपनी पत्नी सलमा देवी और पुत्र सक्षम कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर चिलगड्ढा स्थित ससुराल से घर लौट रहे थे. नावाडीह के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे हाइवा की चपेट में उनकी बाइक आ गयी.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़.

Bokaro News : बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र में मंगलवा को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती और उनका 4 साल का बेटा घायल हो गए. टांगटोना पंचायत के नावाडीह के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बच्चे को गंभीर चोटें आयी हैं. तीनों घायलों को बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में भर्ती कराया गया है.


मिली जानकारी के अनुसार, बगदा निवासी बिरू घासी अपनी पत्नी सलमा देवी और पुत्र सक्षम कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर चिलगड्ढा स्थित ससुराल से घर लौट रहे थे. नावाडीह के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे हाइवा की चपेट में उनकी बाइक आ गयी. टक्कर के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और उस पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गये. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही