Search

 
 
 

Bokaro News : माकपा का समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन, डीसी को सौंपा मांगपत्र

Bokaro News : माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से झारखंड के भी मजदूर, किसान, महिलाएं, युवा व छात्र परेशान हैं और आंदोलन की राह पर हैं. वहीं, झारखंड सरकार का काम-काज भी आशा के अनुरूप नहीं है.
 
प्रदर्शन करते माकपा के लोग.

Bokaro News : माकपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर मंगलवार को बोकारो समाहरणालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. इससे पूर्व बोकारो हवाई अड्डा से रैली की शक्ल में कार्यकर्ता समाहरणालय तक पैदल गए. 


सभा को संबोधित करते हुए माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से झारखंड के भी मजदूर, किसान, महिलाएं, युवा व छात्र परेशान हैं और आंदोलन की राह पर हैं. वहीं, झारखंड सरकार का काम-काज भी आशा के अनुरूप नहीं है. शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार का रिपोर्ट कार्ड अच्छा नहीं है.


उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति ने आम लोगों को चिंतित कर दिया है. भाजपा इसका फायदा लेने की कोशिश कर रही है. हालांकि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेपीएससी और जेएसएससी की कारगुजारियों से युवाओं के बीच उपजे असंतोष को समझा और बात-चीत कर युवाओं की मांगों के प्रति सकारात्मक पहल की है. राज्य सरकार को की जनता के ज्वलंत मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए. इन मुद्दों पर स्वयं मुख्यमंत्री सदन के अंदर और बाहर कई बार घोषणा कर चुके हैं.जिला सचिव भागीरथ शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए.


इसके बाद डीसी को मांगपत्र सौंपा गया. इसमें विस्थापन आयोग का  शीघ्र गठन करने, अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा को दरकिनार कर हो रहे खनन पर रोक लगाने, आदिवासियों व ग्रामीण रैयतों को मुआवजा, पुनर्वास, नौकरी देने सहित अन्य मांगें शामिल हैं. मौके पर राज कुमार गोरांई, रामचन्द्र ठाकुर, श्याम बिहारी सिंह दिनकर, विश्वनाथ बनर्जी, प्रदीप विश्वास, विनय महतो, रेणु दास, मनोज पासवान, अनिल बाउरी सहित अन्य मौजूद थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही