Bokaro News : बोकारो जिले के आईईएल थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ पुल के पास शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई. मृतक की पहचान थाना बस्ती निवासी परमेश्वर बेसरा उर्फ परमेश्वर मांझी के रूप में की गई है. वह वे पेशे से पेंटर था और घर-घर जाकर पेंटिंग का काम करता था.
मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार अपनी नई बाइक की पूजा करके लौट रहा था. इसी दौरान उसकी बाइक और साइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई. बाइक सवार नशे की हालत में था.
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विष्णुगढ़-गोमिया मुख्य पथ को जाम कर दिया. जाम के कारण इस रोड पर कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्यामल मंडल, गोमिया सीओ आफताब आलम और बीडीओ महादेव महतो घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
इसे भी पढ़ें