Search

 
 
 

Bokaro News: छठ की तैयारियों को लेकर डीसी-एसपी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

Bokaro News: उपायुक्त ने चास नगरनिगम क्षेत्र अंतर्गत सोलागडीह तालाब छठ घाट का निरीक्षण कर चल रहे सफाई कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने जलकुंभी को पूरी तरह हटाने, और अधिक श्रमिकों को लगाकर सफाई कार्य में तेजी लाने तथा 10 नवंबर से पूर्व घाटों की साफ-सफाई, घाट निर्माण एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
 
घाटों का निरीक्षण करते डीसी अजय नाथ झा
  • 10 नवंबर से पूर्व सभी घाटों पर साफ-सफाई, मरम्मती, घाट निर्माण एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश
  • कुलिंग पौंड घाट पर सफाई व्यवस्था धीमी रहने पर जताई नाराजगी 

Bokaro News: छठ महापर्व के मद्देनजर मंगलवार को उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने चास नगर निगम क्षेत्र एवं बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. 


इसे भी पढ़ें:

 

उपायुक्त ने चास नगरनिगम क्षेत्र अंतर्गत सोलागडीह तालाब छठ घाट का निरीक्षण कर चल रहे सफाई कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने जलकुंभी को पूरी तरह हटाने, और अधिक श्रमिकों को लगाकर सफाई कार्य में तेजी लाने तथा 10 नवंबर से पूर्व घाटों की साफ-सफाई, घाट निर्माण एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. 


अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार एवं उप महापौर पूजा कुमारी को सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा. वहीं, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद कुमार को प्रतिदिन घाट की साफ-सफाई का जायजा लेने का निर्देश दिया.
इसके बाद अधिकारी सेक्टर-4 स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट पहुंचे और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया. तत्पश्चात जगन्नाथ मंदिर स्थित छठ घाट का निरीक्षण कर कुछ मरम्मती कार्यों की समीक्षा की.

 

उपायुक्त ने बीएसएल प्रबंधन को घाट की आवश्यक मरम्मती एवं अन्य तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया.निरीक्षण के क्रम में अधिकारी सेक्टर 09 स्थित कूलिंग पॉन्ड भी पहुंचे. यहां सफाई कार्य शुरू नहीं होने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई. उन्होंने बीएसएल प्रबंधन को दिवाली से पूर्व साफ-सफाई कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.


निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने चास स्थित गरगा नदी छठ घाट का भी निरीक्षण किया. उन्होंने घाट की साफ-सफाई एवं छठव्रतियों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.


डीसी - एसपी ने संबंधित पदाधिकारी को सभी छठ घाटों पर गोताखोरों की तैनाती, बैरिकेडिंग, बैलून लगाने, आवश्यकता अनुसार एंबुलेंस एवं मिनी कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही