Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News : डीसी ने विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

समाहरणालय कार्यालय खुलते ही बुधवार को एक्शन मोड़ में दिखे डीसी अजय नाथ झा .उन्होंने विभिन्न कार्यालयों व शाखाओं का औचक निरीक्षण किया.
Advertisement
Advertisement

Bokaro : समाहरणालय कार्यालय खुलते ही बुधवार को एक्शन मोड़ में दिखे डीसी अजय नाथ झा .उन्होंने विभिन्न कार्यालयों व शाखाओं का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन कर समयबद्ध उपस्थिति की समीक्षा की.


निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने विकास शाखा, योजना शाखा, ग्रामीण विकास शाखा, गोपनीय कार्यालय, एनडीसी कार्यालय तथा एडीडीएस कार्यालय का निरीक्षण किया.उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यों की जानकारी लेते हुए कार्य संस्कृति व अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया.

 

इस दौरान उपायुक्त ने समाहरणालय के प्रथम तल्ले पर स्थित शौचालय का भी निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया.

 

निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मी समय पर अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित पाए गए. डीसी के साथडीडीसी शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस डॉ. अरविंद राधाकृष्णन, डीपीआरओ रवि कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार, डीडीएमओ शक्ति कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही