Search

 
 
 

Bokaro News : डीसी ने की उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक, बिजली व साफ-सफाई सहित विभिन्न मुद्दों पर

क्षेत्रीय निदेशक जियाडा बोकारो प्रक्षेत्र सह उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार बियाडा भवन, बालीडीह स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय उप निदेशक, जियाडा, बोकारो प्रक्षेत्र की अध्यक्षता में विभिन्न औद्योगिक व व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई.
 

Bokaro : क्षेत्रीय निदेशक जियाडा बोकारो प्रक्षेत्र सह उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार बियाडा भवन, बालीडीह स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय उप निदेशक, जियाडा, बोकारो प्रक्षेत्र की अध्यक्षता में विभिन्न औद्योगिक व व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई.

 

बैठक में सभी औद्योगिक एसोसिएशन प्रतिनिधियों ने अपने-अपने एजेंडे प्रस्तुत किए तथा औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की. प्रतिनिधियों द्वारा मुख्य रूप से औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के तहत सड़क, नाला व अन्य आवश्यक सुविधाओं की मरम्मत कराने का अनुरोध किया गया.

 

इसके अलावा बीएसएल से संबंधित 50वीं पीएलसी एवं सब-पीएलसी के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग भी रखी गई.बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में मानसून से पूर्व व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाने तथा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का आग्रह किया गया. साथ ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लाने एवं औद्योगिक इकाइयों को बेहतर विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध भी प्रतिनिधियों द्वारा किया गया.


उद्योग प्रतिनिधियों ने सीएसआर  मद के तहत सड़क व नाला मरम्मत जैसे विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया, जिससे औद्योगिक क्षेत्रों की आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके.बैठक के उपरांत क्षेत्रीय उप निदेशक, जियाडा, बोकारो प्रक्षेत्र द्वारा संबंधित विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए तथा विभिन्न मांगों एवं सुझावों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई.


बैठक में क्षेत्रीय उप निदेशक, जियाडा, बोकारो प्रक्षेत्र, सहायक विकास पदाधिकारी, जियाडा, बोकारो प्रक्षेत्र सहित बोकारो चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज, उद्यम संकल्प, लघु उद्योग भारती, एससी/एसटी उद्यमी विकास संघ, बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा झारखंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, बोकारो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही