Search

 
 
 

Bokaro News: DC ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की बैठक, बोले- SIR में पात्र वोटर का नहीं छूटेगा नाम

बोकारो के उपायुक्त और जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) अजय नाथ झा की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के सफल संचालन को लेकर विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.
 

Bokaro: बोकारो के उपायुक्त और जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) अजय नाथ झा की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के सफल संचालन को लेकर विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की.


उपायुक्त ने कहा कि सभी पात्र मतदाता निर्धारित समयावधि में अपना गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) अवश्य भरें, ताकि प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची-2026 में उनका नाम दर्ज हो सके तथा नाम मतदाता सूची में बना रहे. उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश मतदाता स्वयं हस्ताक्षर करने में सक्षम नहीं हैं, तो परिवार का कोई सदस्य भी गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर कर सकता है.


उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम नहीं छूटेगा. राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के माध्यम से मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने के लिए जागरूक करने का अनुरोध किया गया. कहा गया कि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कर ही मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सकता है.


बैठक में अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, डीसीएलआर पूर्णिमा कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा,एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे. वहीं, विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से भाकपा (माले) के जिला सचिव मंगीराम शर्मा, आजसू पार्टी के बिहारी सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के राकेश सिन्हा, कांग्रेस के जवाहर महतो एवं बदरे आलम, आम आदमी पार्टी के विधान चंद्र राय, भाकपा के जितेंद्र यादव तथा अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही