Bokaro News : बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के वास्तु विहार में असामाजिक तत्वोंने देवर और भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया. खबर के मुताबिक गौतम सिंह अपने कुत्ते को टहला रहे थे,तभी पहले से घात लगाए कुछ लोग आ धमके, इसके बाद उन्हें धमकी देते हुए उन पर पीछे से हमला कर दिया.
बोकारो की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने जब शोर मचाया तब उनकी भाभी आई लेकिन आरोपियों ने उनके भाभी के साथ भी मारपीट किया. घटना के बाद दोनों थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हालांकि दोनों लोग खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं, और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

