Search

 
 
 

Bokaro News : लाश पर राजनीति कर रहे ढुल्लू महतो व अमर बाउरी- कांग्रेस

बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने धनबाद के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो व चंदनकियारी के पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ लाश पर राजनीति करती है.
 
मीडिया से बात करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष जवाहरलाल महथा व अन्य.

Bokaro : बोकारो जिले के बेरमो में गर्भवती महिला की हत्या मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है. बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने धनबाद के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो व चंदनकियारी के पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ लाश पर राजनीति करती है.


उन्होंने कहा कि भाजपा नेता पीड़ित परिवार को सहायता देने की बजाय सिर्फ घड़ियाल आंसू बहा रहे हैं. कहा कि चंदनकियारी के लाघला में घर में घुसकर किशन मोदक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. लेकिन आज तक इस मामले में सांसद व पूर्व विधायक ने एक शब्द भी नहीं कहा. जिस क्षेत्र के लोगों ने उन्हें वोट देकर नेता बनाया, आज उनके लिए वह खड़े नहीं हैं.


जवाहरलाल महथा ने कहा कि भाजपा के उक्त दोनों वरिष्ठ नेता अब बेरमो को अशांत करने के लिए लाश पर राजनीति कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी दोषियों पर कार्रवाई की मांग करती है. उन्होंने जिला प्रशासन के जो भी दोषी हैं उन पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही