Search

 
 
 

Bokaro News: ब्लैकआउट के बीच परखी गई आपदा से निपटने की तैयारी

जिले में आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से बुधवार की शाम सिविल डिफेंस मॉक का अभ्यास किया गया. इस दौरान शाम 7:03 बजे से 7:06 बजे तक पूरे जिले में तीन मिनट का ब्लैकआउट रखा गया.
 
बोकारो जिले की खबरें
  • उषा ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप व मेडिकेट अस्पताल में एयर रेड, विस्फोट, राहत एवं बचाव का किया गया वास्तविक अभ्यास

Bokaro: जिले में आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से बुधवार की शाम सिविल डिफेंस मॉक का अभ्यास किया गया. इस दौरान शाम 7:03 बजे से 7:06 बजे तक पूरे जिले में तीन मिनट का ब्लैकआउट रखा गया. ब्लैकआउट के माध्यम से विभिन्न विभागों की तत्परता, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन किया गया.

Uploaded Image

जिला स्तरीय सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज का मुख्य आयोजन बोकारो के उषा ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप तथा सेक्टर-12 स्थित मेडिकेट अस्पताल में किया गया. अभ्यास के दौरान एयर रेड सायरन बजने के बाद बम विस्फोट जैसी काल्पनिक आपात स्थिति तैयार की गई. इसके बाद पुलिस, सिविल डिफेंस, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, आपदा प्रबंधन एवं जनसंपर्क विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/bank-account-of-ranchis-jagannathpur-temple-trust-committee-frozen

https://lagatar.in/threat-to-blow-up-dhanbad-head-post-office-with-a-bomb-premises-evacuated

 

मॉक ड्रिल में घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने, एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने, आग पर काबू पाने तथा प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया. अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास का उद्देश्य किसी भी प्राकृतिक या मानवजनित आपदा की स्थिति में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना है.

 

प्रशासन ने लोगों से अपील की कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के नियमित अभ्यास से आपदा प्रबंधन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा वास्तविक संकट की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही