Bokaro News : एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर जिले में पूरी रात ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया. साथ ही डीएसपी ने चास थाना की रात्रि गश्ती, टाईगर मोबाइल और रक्षक राइडर की सक्रियता व प्रभावशीलता का औचक निरीक्षण भी किया.
इस दौरान एसपी नाथू सिंह मीणा और एएसपी वेदांत शंकर ने गश्ती पार्टी और रक्षक राइडर्स को सख्त निर्देश दिए. उन्होंने थाना क्षेत्र के संवेदनशील एवं चिन्हित स्थानों, बैंक-एटीएम, आवासीय इलाकों, सुनसान स्थानों और पूर्व में चोरी की घटनाओं से प्रभावित क्षेत्रों में QR code स्कैन करते हुए सघन गश्ती करने को कहा.
इसके अलावा रात में यत्र तत्र बाहर घूमने वाले लोगों से उनकी पहचान व बाहर घूमने का उद्देश्य की पूछताछ करें, ताकि संदिग्ध गतिविधि के लोगों पर नजर रखी जा सकें.
https://lagatar.in/changes-in-security-arrangements-for-cm-and-other-vips-while-outside-the-state-additional-vehicles-and-commandos-to-be-deployed-in-delhi
https://lagatar.in/photos-released-of-criminals-who-looted-23-kg-of-gold-and-43-lakh-in-cash-in-canra-bank-jamshedpur-a-reward-of-2-lakh-announced-for-each
मालूम हो कि एसपी ने जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा व आगामी पर्व त्योहारों को लेकर अड्डेबाजी, नशाखोरी, जुआ, बाइक स्टंट, ड्रिंक एंड ड्राइव के अलावा एनएच के होटलों व ढाबों में शराब बिक्री व सेवन के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा है कि कोई घटना होने पर अब गश्ती दल की जिम्मेवारी तय की जायेगी. इसलिए सभी थाना क्षेत्र गश्ती दल सक्रियता व संवेदनशीलता के साथ कार्य करें.