Search

 
 
 

Bokaro News: बारिश में पुल का संपर्क पथ का किनारा धंसा, खतरे की अशंका बढ़ी, बैरिकेडिंग की मांग

Bokaro News: चंदनकियारी क्षेत्र के सबड़ा से उदलबनी को जोड़ने वाली दरहा-जोड़िया पुल के संपर्क सड़क के किनारे मिट्टी धंसने से दोनों ओर गहरी खाई बन गई है. दिनोंदिन खाई का दायरा बढ़ने से हादसे की आशंका बढ़ गई है.
 
दरहा-जोड़िया पुल के संपर्क सड़क के किनारे मिट्टी धंसा

Bokaro News: चंदनकियारी क्षेत्र के सबड़ा से उदलबनी को जोड़ने वाली दरहा-जोड़िया पुल के संपर्क सड़क के किनारे मिट्टी धंसने से दोनों ओर गहरी खाई बन गई है. दिनोंदिन खाई का दायरा बढ़ने से हादसे की आशंका बढ़ गई है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल बेरिकेडिंग कराने के साथ सड़क की मरम्मत की मांग की है.


ग्रामीणों के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले बनी इस सड़क के किनारे गार्डवाल का निर्माण नहीं किया गया है. बारिश के बाद मिट्टी धंसने से सड़क के किनारे गहरी खाई बन गई. समय रहते मरम्मत नहीं होने पर सड़क का और हिस्सा धंसने की आशंका है.

 

बोकारो की खबरों के लिए यहां क्लिक करें:

 


यह सड़क सबड़ा मोड़ से उदलबनी, आसनबनी और मामरकुदर होते हुए चास-तालगड़िया मुख्य पथ के धानडाबर को जोड़ती है. साथ ही इलेक्ट्रोस्टील जाने का भी प्रमुख मार्ग है. इस रास्ते से आसनबनी, मधुनियां, उदलबनी और मोदीडीह के ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं तथा इलेक्ट्रोस्टील के मजदूरों का प्रतिदिन आवागमन होता है. छोटे बच्चे भी साइकिल से इसी मार्ग से स्कूल आते-जाते हैं. 


ग्रामीणों ने प्रशासन से दुर्घटना का इंतजार किए बिना तत्काल बेरिकेडिंग, मरम्मत और आवश्यक स्थानों पर गार्डवाल का निर्माण कराने की मांग की है. ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही