Search

 
 
 

Bokaro News: अतिक्रमण की गई भूमि को कराया गया खाली, काटी गई बिजली

Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के सिक्योरिटी ने एयरपोर्ट विस्तारीकरण में बाधक बन रहे अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.
 

Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के सिक्योरिटी ने एयरपोर्ट विस्तारीकरण में बाधक बन रहे अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सिक्योरिटी ने दूंदीबाग के सामने अतिक्रमण की गई भूमि को खाली कराया है. साथ ही बोकारो निवास के पीछे रह रहे रिटायर्ड बीएसएल कर्मियों के घरों की बिजली काट दी गई.

 


मालूम हो कि पूर्व में उक्त भूमि को खाली करवाकर बैरिकेडिंग की गई थी. लेकिन अवैध अतिक्रमणकारियों ने वहां आशियाना स्थापित कर लिया था. जिसके बाद आज फिर उनके झोपड़ीनुमा घरों को तोड़ दिया गया. वहीं रिटायर्ड बीएसएल कर्मियों के घर की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई.

 


हालांकि कार्रवाई के दौरान अधिकारी ने मीडिया को कुछ भी बताने से मना कर दिया. सिक्यॉरिटी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद शेखावत ने कहा कि मीडिया को बयान ऊपर के अधिकारी देंगे. मैंने अपना काम किर लिया है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही