Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News : ट्रेजरी से फर्जी निकासी मामले में सिपाही काजल मंडल सीआईडी की गिरफ्त में

Bokaro : सीआईडी ने बोकारो ट्रेजरी फर्जी वेतन निकासी मामले में बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में कार्यरत सिपाही काजल मंडल को हिरासत में लिया है. विस्तृत पूछताछ के लिए उसे रांची लाया गया है.
Advertisement
Advertisement
अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की सांकेतिक तस्वीर.

Bokaro : सीआईडी ने बोकारो ट्रेजरी फर्जी वेतन निकासी मामले में बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में कार्यरत सिपाही काजल मंडल को हिरासत में लिया है. विस्तृत पूछताछ के लिए उसे रांची लाया गया है.

 

जांच में सामने आया है कि ट्रेजरी से फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये की निकासी की गई है. प्रारंभिक पड़ताल में ट्रेजरी अधिकारियों और पुलिस विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि फर्जी पुलिसकर्मियों और अन्य कर्मियों के नाम पर वेतन निकाला जाता रहा, जिससे सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान पहुंचा.

 

सीआईडी अब तक करीब 10 करोड़ रुपये के मनी ट्रेल का पता लगा चुकी है और मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है. जांच एजेंसी का कहना है कि पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही