Search

 
 
 

Bokaro News : बोकारो में दिवाली की रात रजाई दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Bokaro News: आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. इस घटना में दुकान में रखी रजाइयां और अन्य सामान पूरी तरह जल गए. दुकानदार शाहिद हुसैन अंसारी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.
 
दुकान से उठती आग की लपटें.

Bokaro News : बोकारो शहर में दिवाली की रात करीब एक बजे रजाई की दुकान में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.


आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. इस घटना में दुकान में रखी रजाइयां और अन्य सामान पूरी तरह जल गए. दुकानदार शाहिद हुसैन अंसारी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. वह पिछले सात वर्षों से बोकारो में दुकान लगाकर कारोबार कर रहे हैं. अगलगी की इस घटना से उन्हें लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही