Search

Bokaro News: फोर लेन के किनारे अवैध डीजल गोदाम में लगी आग, पाया गया काबू

Bokaro : बोकारो जिले के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात सेक्टर-12 में फोरलेन सड़त के बगल में संचालित एक अवैध डीजल गोदाम में अचानक आग लग गई. आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग की लपटें उठनें लगी, जो कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं.
 
बताया जाता है कि गोदाम में भारी मात्रा में डीजल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ ड्रमों में भरकर रखे गए थे. आग लगते ही ड्रमों में धमाके होने लगे, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए.

स्थानीय लोगों का कहना है कि फोरलेन सड़क के किनारे यह गोदाम लंबे समय से अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था. घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-12 थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं. आग को बुझाने के लिए दमकल की अतिरिक्त गाड़ियों को भी बुलाना पड़ा.

अग्निशमन कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के कारणों का पता लगा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही