Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News : बीएसएल के क्वार्टर में लगी आग, दो लोग झुलसे

बीएसएल के एलएच स्ट्रीट-14 के एक आवास में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई. हादसे में घर के अंदर मौजूद महबूब आलम और भाना झा गंभीर रूप से झुलस गए.
Advertisement
Advertisement

Bokaro : बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के बीएसएल के एलएच स्ट्रीट-14 के एक आवास में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई. हादसे में घर के अंदर मौजूद महबूब आलम और भाना झा गंभीर रूप से झुलस गए. सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में भर्ती कराया.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया. आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक दोनों व्यक्ति झुलस चुके थे.

 

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या खाना बनाते समय आग लगने की आशंका जताई जा रही है. वहीं स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि कमरे में बड़ी मात्रा में डीजल और पेट्रोल रखा गया था, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. हालांकि पुलिस या प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

 

स्थानीय लोग भी इस मामले में खुलकर कुछ बोलने से बच रहे हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही