Search

 
 
 

Bokaro News : फूड सेफ्टी टीम ने की 26 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, सैंपल लेकर भेजा लैब

Bokaro News: अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों के निर्माण व भंडारण में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, अखाद्य रंगों का प्रयोग नहीं करने व खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया है.
 
जांच करती टीम.

Bokaro News : बोकारो जिला प्रशासन त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक के लिए लगातार सघन जांच अभियान चला रहा है. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 26 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान हल्दी पाउडर सहित खाद्य पदार्थों के नमूने लिये गए, जिन्हें जांच के लिए रांची स्थित लैब भेजा गया.

 

इसे भी पढ़ें


निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की जांच की गई. बिना FSSAI पंजीकरण व लाइसेंस वाले प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया. टीम ने एक दुकान में मिले एक्सपायर्ड ब्रेड के 6 पैकेट नष्ट कराए. टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुलाब लकड़ा, पूजा कुमारी, एमए आलम सहित अन्य शामिल थे. 

 

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों के निर्माण व भंडारण में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, अखाद्य रंगों का प्रयोग नहीं करने व खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया है. साथ ही सिंथेटिक व नकली मिठाई और पनीर की बिक्री हर्गिज नहीं करने की हिदायत दी है.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही