Search

 
 
 

Bokaro News :  गैस टैंकर में लगी भीषण आग, NH-32 पर घंटों रहा अफरा-तफरी का माहौल

जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र स्थित गवाई पुल पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. करीब 10 बजे एनएच-32 से गुजर रहा 16 चक्का गैस टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पुल के बीच पलट गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
 

Bokaro :  जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र स्थित गवाई पुल पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. करीब 10 बजे एनएच-32 से गुजर रहा 16 चक्का गैस टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पुल के बीच पलट गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही पिंड्राजोरा थाना पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने एनएच-32 पर दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने गवाई पुल से पहले ही बैरिकेडिंग कर लोगों और वाहनों को रोक दिया.

 

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल रहा. आशंका थी कि अगर गैस टैंकर में विस्फोट हो जाता तो पुल समेत आसपास के रिहायशी इलाके भी इसकी चपेट में आ सकते थे. हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने के बाद टैंकर से काफी मात्रा में गैस बाहर निकल गई, जिससे बड़े धमाके का खतरा कुछ कम हो गया.

 

दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं. प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास नहीं जाने की अपील की है. राहत की बात यह रही कि अब तक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही