Bokaro News : बोकारो जिले के गोमिया थाना की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें एक वारंटी है. दोनों को मंगलवार को तेनुघाट जेल भेज दिया गया.
थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोमिया थाना कांड संख्या 133/19 के अभियुक्त बालेश्वर हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया. वह पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के धवइया का रहने वाला है. दूसरे मामले में कोर्ट के निर्देश पर केस नंबर 26/2002 के वारंटी सुरेश प्रजापति को गिरफ्तार किया गया. वह गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल का रहनेवाला है. पुलिस ने दोनों को तेनुघाट जेल भेज दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.