Search

 
 
 

Bokaro News : ‘गुरुजी आरोग्य वन’ का उद्घाटन 4 को, डीसी ने लिया जायजा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की स्मृति में बोकारो के कैंप टू स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) के समीप ‘गुरुजी आरोग्य वन’ का निर्माण किया गया है. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को इसका उद्घाटन होगा.
 
निरीक्षण करते डीसी अजय नाथ झा.

Bokaro : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की स्मृति में बोकारो के कैंप टू स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) के समीप ‘गुरुजी आरोग्य वन’ का निर्माण किया गया है. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को इसका उद्घाटन होगा. परिसर में गुरुजी की आदमकद प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी.


बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने उद्घाटन से एक दिन पहले सोमवार की शाम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व अन्य कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.

वहीं, चास के सोलागडीह स्थित बाबा बैद्यनाथ वृद्धाश्रम के समीप बनी गुरुजी वाटिका के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हो गया है. इसे भी मंगलवार को नए कलेवर में बुजुर्गों व आम लोगों को समर्पित किया जाएगा.   


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही