Search

 
 
 

Bokaro News : ब्रेन मलेरिया से चार बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

पूर्वी सिंहभूम के पोटका में ब्रेन मलेरिया से चार बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर है.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : पूर्वी सिंहभूम के पोटका में ब्रेन मलेरिया से चार बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर है.चार बच्चों के मौत के बाद राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दिया है, हालांकि सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के मुताबिक पैनिक होने की जरूरत नहीं है. 

 

 

उन्होंने कहा मलेरिया चार प्रकार के होते हैं लेकिन बोकारो में एक ही तरीके के मरीज देखे जा रहे हैं. सीएस ने कहा मास लेवल पर सर्वे किए जा रहे हैं, जबकि अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है. 

 

Uploaded Image

 

सदर अस्पताल समेत सभी केंद्रों को अलर्ट किया गया है हालांकि ऐसे मरीज बोकारो में नहीं मिले हैं. उन्होंने कहा जांच कीट समेत आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध हैं, उन्होंने लोगों से अपील किया है कि यह बीमारी संक्रमण के श्रेणी में नहीं आते हैं, मलेरिया बुखार से थोड़ा अलग ब्रेन मलेरिया है, इसमें अत्यधिक ठंडा, तेज बुखार,बॉडी में असहनीय दर्द होता हैं. उन्होंने कहा यदि लक्षण हो रहा है तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, सफाई व्यवस्था, घर में पानी कीचड़ के जमाव से परहेज किया जाना चाहिए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही