Search

 
 
 

Bokaro News : सेक्टर 12 में बड़ा हादसा टला, टोटो को बचाने में नाले में गिरी कार

Bokaro News: क्रेन बुलाकर नाले में गिरी कार को बाहर निकाला गया. सूचना मिलते ही सेक्टर-12 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जनकारी ली.
 
कार को क्रेन के सहारे नाले से बाहर निकाला गया.

Bokaro News : बोकारो के सेक्टर-12 में बबलू चिकन के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया. टोटो को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी. हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. कार पर सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें


 क्रेन बुलाकर नाले में गिरी कार को बाहर निकाला गया. सूचना मिलते ही सेक्टर-12 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जनकारी ली. हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही