Search

 
 
 

Bokaro News : बोकारो में शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

Bokaro News: महिला थाने की एसआई मीरा लकड़ा के नेतृत्व में गठित टीम ने 7 नवंबर को छापेमारी कर सेक्टर-4 स्थित पाली प्लाजा के समीप से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसे जेल भेज दिया गया है.
 
आरोपी को ले जाती पुलिस.

Bokaro News : बोकारो महिला थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शरीफ अंसारी (50 वर्ष) चास धोबी मुहल्ले का रहने वाला है.


पुलिस के अनुसार, इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर 2 नवंबर को नगर महिला थाने में कांड संख्या 30/2026 दर्ज किया गया था. प्राथमिकी में आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप था.


महिला थाने की एसआई मीरा लकड़ा के नेतृत्व में गठित टीम ने 7 नवंबर को छापेमारी कर सेक्टर-4 स्थित पाली प्लाजा के समीप से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसे जेल भेज दिया गया है. छापेमारी टीम में एसआई अविनाश कुमार, एएसआई कुलदीप महतो व सशस्त्र बल के जेवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही